छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

सांसद बैज सस्ती लोकप्रियता बटोरने कर रहे फोटोबाजी :- संतोष बघेल.

जगदलपुर, 14अक्टूबर। दंतेवाड़ा प्रवास पर गए पूर्व बस्तर सांसद एवं भाजपा अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप जी अपने नियमित प्रवास से वापसी कार्यक्रम के दौरान कोड़ेनार थाना अंतर्गत बरछेपाल जामटिकरापारा के समीप श्री कश्यप जी की सुरक्षा में लगी बुलेट प्रूफ वाहन पलट गई, घटना की सूचना मिलते ही श्री कश्यप जी ने घटनास्थल पर तत्काल सहायता टीम भेजकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और वाहन चालक सहित सुरक्षा में लगे सभी को सकुशल होने पर सुरक्षा कारणों से आगे निकले और सहायता टीम को उन्हें के साथ रहने निर्देशित किया। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने पीछे का दरवाजा खोलकर सभी को सकुशल निकाला और वाहन चालक ने श्री कश्यप जी को फोन के माध्यम से सकुशल होने की जानकारी दी।

फोटो जीवी सांसद बैज सस्ती लोकप्रियता बटोरने कर रहे हैं फोटो बाजी:- संतोष बघेल.


भाजपा भानपुरी मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि श्री दिनेश कश्यप जी अपने नियमित प्रवास से ग्रह निवास आ रहे थे की कोड़ेनार के समीप वाहन पलट गया जिसकी सूचना मिलते ही श्री कश्यप जी ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली, बस्तर सांसद दीपक बैज सस्ती लोकप्रियता बटोरने घटनास्थल पर खड़े होकर अपनी फोटो वायरल करवा रहे हैं।

जबकि घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों ने वाहन में फंसे वाहन चालक सहित सुरक्षाकर्मी को सकुशल बाहर निकाला और संबंधित थाने को सूचना दी।


आगे श्री बघेल ने कहा कि पूर्व में भी विभिन्न घटना स्थलों में खड़े होकर दीपक बैज सस्ती लोकप्रियता बटोरने फोटो खिंचवा कर वायरल करवाते रहे हैं। सांसद बैज फोटो खिंचवाने और वायरल करने की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें ईलाज करवाने की आवश्कता हैं, जबकि उनके गृह क्षेत्र के अनगिनत केश है जिसकी सहायता मांगने पर किसी की सहायता नहीं किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!