छत्तीसगढ़बकावंडबस्तर

सरपंच संघ की विशेष बैठक में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु शक्ति प्रदर्शन की चेतावनी।

सरपंच संघ की बैठक संपन्न.

बकावण्ड,5 जुलाई  | ब्लॉक के अटल समरसता भवन में सरपंच संघ की विशेष बैठक दिनांक 04 जुलाई 2025, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमाधर बघेल ने की। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप, महामंत्री चक्रधर कश्यप, संयोजक/संरक्षक अम्बाली कश्यप एवं तिलोत्तमा मौर्य, मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप, मधुसूदन, कार्यकारिणी सदस्यगण पाकलु राम कश्यप, गजा, जितेंद्र, लखमु राम भारती, संतोष कश्यप सहित सभी सरपंचगण उपस्थित रहे।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर हो रही समस्याओं और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को लेकर चर्चा कर त्वरित समाधान की मांग करना रहा। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई:

 

♦️प्रमुख मुद्दे एवं निर्णय बिंदु:

 

1. 93 पंचायतों के लिए केवल एक सब इंजीनियर होने से कार्यों में हो रही देरी – अतिरिक्त तकनीकी स्टाफ की मांग।

 

 

2. राशन कार्ड निर्माण में हितग्राहियों को जनपद कार्यालय भेजे जाने से सरपंचों की छवि प्रभावित – समाधान हेतु मांग।

 

 

3. जनपद पंचायत की योजनाओं की जानकारी सरपंचों को देने की व्यवस्था।

 

 

4. अटल व्यवसाय परिसर के निर्माण कार्यों की समीक्षा।

 

 

5. योजनाबार खाता जानकारी पंचायत स्तर पर सुनिश्चित करना।

 

 

6. D.A.C अप्रूवल (₹2500/₹2000) की प्रक्रिया सरल बनाना।

 

 

7. सरपंच मानदेय में वृद्धि हेतु आंदोलन की रणनीति तय करना।

 

 

8. 9 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय।

 

 

9. स्थानीय कार्यालयों में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कार्ययोजना।

 

 

10. पत्रकारों द्वारा RTI का दुरुपयोग कर उगाही की शिकायत – कार्रवाई की मांग।

 

 

11. जनपद कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की निष्क्रियता पर निराकरण के उपाय।

 

 

 

सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय:

 

यदि उपरोक्त मांगों एवं समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो सरपंच संघ द्वारा शक्ति प्रदर्शन, आंदोलन एवं चरणबद्ध हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। जनहित में यह निर्णय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु लिया गया है।

 

सरपंच संघ बकावण्ड सभी ग्राम पंचायतों के विकास, पारदर्शिता एवं ग्रामवासियों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!