
सुकमा,26 जनवरी। निकाय चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज देव समेत 18 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा दे दिया है.
भाजपा नेता मनोज देव ने कहा कि हमारे पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओ को नजर अंदाज किया गया साथ ही देव ने भाजपा जिला संगठन पर लगाया टिकिट वितरण में गड़बड़ी का आरोप।
इन लोगों ने दिया सामूहिक इस्तीफा…
पूर्व जिला अध्यक्ष व पार्षद मनोज देव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पार्षद चंद्रिका गुप्ता, शिल्पा मंडावी, पार्षद दीपक नेताम, पार्षद अनिल मंडावी, लच्छू पोडियाम, ऋषभ गुप्ता, गौरव सिंह राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, राजेश दास, मनीष सिंह, नुप्पो पोडिया, काजल देवनाथ, ललित गांधी, साहिल सिंह, श्रीमती अपर्णा देव ने दिया इस्तीफा।
गौरतलब है कि आगामी 11 फरवरी को निकाय का चुनाव होना है और ऐसे समय में भाजपा के पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा सुकमा भाजपा के लिए कितना नुकसान देने वाला होगा यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा..