सुकमा

जिलाध्यक्ष हुंगाराम के नेतृत्व में किसानो का प्रर्दशन.

सुकमा, 2 दिसंबर। जिले के छिन्दगढ़ विकासखण्ड अंर्तगत गुडरा में धान खरीदी केन्द्र खोले जाने की मांग करते हुए चार पंचायत के किसानों ने छिन्दगढ़ विकासखण्ड मुख्यालय में किया प्रदर्शन।

भारतीय जनता पार्टी सुकमा जिलाध्यक्ष  हूँगाराम मरकाम व अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित धोबनपाल, गुडरा, भोपावाड़ा, उरमापाल चार पंचायत के किसानों द्वारा किसानों की सुविधा हेतु गुडरा में धान खरीदी केन्द्र खोले जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

आपको ज्ञात हो कि यह मांग पिछले दो – ढाई साल से चारों पंचायत के किसानों द्वारा किया जा रहा है परन्तु ये अंधी भैरी कांग्रेस सरकार सुन ही नही रही है जिसके चलते आज प्रदर्शन करते हुए सरकार व प्रशासन से गुडरा में धान खरीदी केन्द्र खोलने की मांग की गई।

साथ ही साथ चारों पंचायत के किसानों ने कहा कि अगर उक्त मांग जल्द से जल्द पूरी नही की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!