छत्तीसगढ़बस्तरसुकमा

बड़ी ख़बर : जंगल में अवैध कटाई करने वालो पर वन विभाग की कड़ी कार्यवाही.

सुकमा, 11मार्च। वन विभाग द्वारा जंगलों में अवैध कटाई करने वालो पर धरपकड़ कार्यवाही की जा रही है, सुकमा परिक्षेत्र अधिकारी श्री साहू ने जानकारी देते हुए बताया की मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर मोहम्मद शाहिद तथा वनमंडलाधिकारी सुकमा थेजस एस. के मार्गदर्शन में वन विभाग सुकमा की टीम नें लगातार दबिश देकर 09/03/2023 तथा 10/03/2023 को क्रमशः फुलबगड़ी बीट के नीलावरम ग्राम तथा मुरतोण्डा बीट के कानकीपारा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संगृहित सागौन चीरान जब्त किया है।

15 घन मीटर अवैध सागौन जब्त.

वन विभाग के विश्वत सूत्रों के हवाले से लगातार सागौन की अवैध कटाई एवं अवैध चीरान की खबरें मिल रही थी। खबर की पुष्टि होने पर विभाग ने एक संयुक्त टीम बना कर ग्राम नीलावरम एवं कानकीनपारा में छापामार कार्यवाही कर दोनो गावों से लगभग 15 घ.मी. अवैध सागौन गोला तथा सागौन चीरान जब्त किया गया है तथा पी.ओ.आर. दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।

वनोपज की कीमत लगभग 20 लाख रूपए

उक्त वनोपज की कीमत लगभग 20 लाख रूपये आंकी जा रही है। उक्त कार्यवाही में संयुक्त वन प्रबंधन समिति नीलावरम, संयुक्त वन प्रबंधन समिति कानकीपारा तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति मुरतोण्डा के सदस्यों के अलावा
सुकमा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपुर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!