जगदलपुर

प्रेमजाल में फसाया, युवती हुई गर्भवती तो छोड़ा साथ, दूसरे से की सगाई

महिलाओं के 2 मामलों में पुलिस ने आरोपियो को किया गिरफ्तार

जगदलपुर, 7 जुलाई। कोतवाली थाना में महिलाओं से छेड़छाड़ करने के साथ ही एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार करने के बाद उसका गर्भपात कराने के बाद दूसरी युवती से सगाई करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जहां कांकेर से तो दूसरे आरोपी को धरमपुरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की,
मामले के बारें में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि महिलाओं के साथ छेड़खानी, गाली गलौच करने वाले व शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले दो अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


ज्ञात हो कि फरवरी से अक्टुबर 2021 के बीच पीड़िता को नेहरूलाल सिन्हा ने उसे शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और प्रार्थिया के गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी कराया उसके बाद आरोपी द्वारा युवती से शादी करने से भी मना कर दिया, उसके अलावा पहली युवती से शादी ना करते हुए दुसरी लड़की से सगाई भी कर लिया था, मामले की जानकारी लगते ही पहली युवती ने आरोपी नेहरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,313 भादवि का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को कांकेर से गिरफ्तार किया।


वही दूसरा मामला 22 जून 2022 के रात 9 बजे आरोपी राजा टांगरी निवासी कालीपुर अटल आवास धरमपुरा ने आकर प्रार्थीया को बुरी नियत से सीना व पेट को छुते हुए हाथ कलाई को पकड़ लिया और गंदी-गंदी गाली गलौच कर छेड़छाड किया, जिसपर युवती के रिपोर्ट पर धारा 354,294 भादवि दर्ज कर जांच में लिया गया।

जांच के दौरान दोनों मामले में आरोपियो का साइबर सेल की मदद से जानकारी निकाला गया। दैहिक शोषण वाले मामले में आरोपी चारामा के पास जिला कांकेर में होने की जानकारी मिली एवं छेड़छाड़ वाले मामले में आरोपी धरमपुरा क्षेत्र में होना पता चलने पर मामले में अगल-अगल टीम गठित कर रवाना किया गया।

टीम द्वारा दोनों आरोपियों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!