जगदलपुर

चेरियन (इलाज वाले बाबा)का इंडियन रेडक्रॉस मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड के लिए चयन.

जगदलपुर, 15 मई। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा कई राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार दिए है। इसी कड़ी में अब पूरे देश में छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

रेडक्रॉस के माध्यम से उत्कृष्ट समाजसेवा कार्य के लिए अलेक्जेंडर एम. चेरियन , रेडक्रॉस बस्तर, छत्तीसगढ़ को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राष्ट्रीय शाखा जो राष्ट्रपति की अध्यक्षता में संचालित होता है, के निर्देशन में आयोजित एजीएम में रेडक्रॉस का सर्वोच्च सम्मान पुरस्कार, इंडियन रेडक्रॉस मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड सम्मान के लिए चयन किया गया है।
 
पूरे देश में मात्र 6 लोगों को इस सम्मान पुरुस्कार के लिए चुना जाता है, जिसमें वर्ष 2020-21 के लिए प्रथम स्थान में बस्तर के अलेक्जेंडर एम चेरियन को इस अवार्ड के लिए चयन किया गया है।उल्लेखनीय है कि बस्तर के अलेक्जेंडर एम चेरियन को इससे पूर्व भी अध्यक्ष एवं कलेक्टर रजत बंसल , जिला बस्तर के निर्देशन में संचालित बस्तर रेडक्रॉस के कार्यों विशेषकर कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए श्रेष्ठ अधिकारी के रूप में राज्यपाल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

रेडक्रॉस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपति होते हंै, जिनके निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार जो रेडक्रॉस के पदेन चेयरमैन होते हैं, वे आगामी  17 मई को आयोजित होने वाले एजीएम में इस सम्मान पुरुस्कार का घोषणा   करेंगे।

राज्य एवम बस्तर जिले के रेडक्रॉस सदस्यों ने इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए अलेक्जेंडर एम चेरियन को बधाई दिए हैं।

उल्लेखनीय है की निस्वार्थ समाज सेवा के लिए अलेक्जेंडर एम चेरियन को कई सम्मान मिल चुके है। उन्हें लोग प्यार से इलाज वाले बाबा कहते है। इलाज वाले बाबा इसलिए कहते हैं कि जो भी संकट में उनसे मदद मांगी है उन्हें वे मुस्कराते हुए चाहे कितना भी कठिन परिस्थिति हो पूरा करते हंै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!