जगदलपुर

क्या संकल्प करेंगे राजनीति में वापसी ?

जगदलपुर,23 नवंबर। शहर के सीनियर एडवोकेट संकल्प दुबे को लेकर इन दिनों चर्चा बनी हुई है कि क्या संकल्प राजनिति में वापसी करेंगे?

आज जनता कांग्रेस और मुक्ति मोर्चा द्वारा किए जा रहे कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर शहर भर में जो पोस्टर जारी किए गए है..उस पोस्टर में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ प्रथम पंक्ति में एडवोकेट संकल्प दुबे भी नजर आ रहे है।

इतना ही नहीं आज के घेराव में मुक्ति मोर्चा के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में सभा को सम्बोधित करने मुख्य रूप से श्री दुबे को भी आमंत्रित किया गया है। हो सकता है कि आज जनता जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी की उपस्थिति में सीनियर ऐडवोकेट संकल्प दुबे पार्टी की सदस्यता लें सकते है।

सीनियर ऐडवोकेट संकल्प दुबे यू तो तेज तर्रार छवि और अपने बौद्धिक क्षमता के लिए जाने जाते है। वर्तमान में श्री दुबे मुक्ति मोर्चा के विधिक संरक्षक है। यदी श्री दुबे आज जनता कांग्रेस की सदस्यता लेते है तो निश्चित ही इससे जोगी पार्टी को बड़ी सफ़लता मिल सकती है।

यही वजह है कि शहर में यह चर्चा बनी हुई है कि क्या सीनियर ऐडवोकेट संकल्प दुबे एक बार फिर राजनिति में प्रवेश करेगें ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!