जगदलपुर

युवा मोर्चा के कार्यकताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भूपेश बघेल का पुतला दहन.

जगदलपुर,3 फरवरी। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रवास के पूर्व ही भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहु सहित अनेको पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा की गईं।


साथ ही रायपुर की ओर जाने वाले ऐसे अनेको युवा मोर्चा के कार्यकताओं को रायपुर जाने से पहले ही रोक दिया गया। जिसके विरोध में युवा मोर्चा के प्रदेश आव्हान पर आज छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाना सुनिश्चित किया गया, इसी तारतम्य में आज बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में भी भारतीय जनता युवा द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन गोलाबाजार चौक जगदलपुर में साढ़े तीन बजे दिन में किया गया।


जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने जानकारी के दौरान बताया कि लोकतंत्र में जनहित में जनता की बात रखने अधिकार सभी को है, लेकिन प्रदेश में बैठी भूपेश सरकार लगातार विपक्ष के नेताओ के द्वारा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालो को अपने तानशाही रवैए से आवाज दबाने का कार्य कर रही है। जिस तरह से राहुल गाँधी के आने के पूर्व ही युवा मोर्चा के पदाधिकारीयो व कार्यकताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। कही ना कही यह लोकतंत्र की हत्यारी सरकार का असली चाल चरित्र चेहरा उजागर कर रही है।


इस दौरान आनंद झा, अभिषेक तिवारी,सूर्यभूषन सिंह,शिरीष मिश्रा, आलेख तिवारी,अनिमेष चौहान, राज पाण्डेय,शुभ पाण्डेय,सूरज मिश्रा, आर्यन बजाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!