तोकापाल

कवर्धा लाठीचार्ज का तोकापाल युवा मोर्चा ने किया विरोध.

By शुभम तिवारी

तोकापाल,7 अक्तूबर। कवर्धा में कुछ उपद्रवियों द्वारा हिंदू युवक के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के विरोध और मामले की उचित न्याययिक जांच के मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा तोकापाल ब्लाक मुख्यालय गांधी चौक में विरोध-प्रदर्शन किया गया।

कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने और निर्दोष लोगों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। संभाग के विभिन्न् जिलों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को दोपहर दो बजे से युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में एकसाथ एक ही समय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल ने कहा कवर्धा जिले में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है बस्तर जिले के 11 मंडलों में हमने भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया है कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने एवं इस घटना में निर्देश लोगों के ऊपर एकतरफा कार्रवाई करने का भाजयुमो जिला बस्तर विरोध करता हैं

इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष लछीन यादव , युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश दास जोसी, जिला मंत्री युवा मोर्चा चंद्रकांत भंडारी ,मंडल महामंत्री सोमारू राम कश्यप, युवा मोर्चा मुहामंत्री आशीष केवलरमनी, मेघराज ठाकुर, तनीष तिवारी, संदीप ठाकुर, बसु, मेघनाथ सेठिया, सोनाधर कश्यप, नरोत्तम तिवारी, हेमंत मौर्य , सुश्री पदमनी कश्यप, शांति नाग,बलराम यादव,दीनदयाल मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!