छत्तीसगढ़तोकापालबस्तर

तोकापाल जनपद से रामबती भंडारी बनीं जनपद पंचायत की अध्यक्ष विधायक गोयल ने दी बधाई.

जगदलपुर,4 मार्च। भाजपा विधायक विनायक गोयल और उनकी तोकापाल भाजपा मण्डल की टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम यह रहा कि 10 वर्षों के बाद भाजपा समर्पित रामबती भंडारी को जनपद पंचायत तोकापाल की अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विधायक विनायक गोयल ने श्रीमती रामबती भंडारी को बधाई देते हुए उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

विधायक विनायक गोयल ने कहा, “यह हमारी टीम की मेहनत और जन समर्थन का परिणाम है। श्रीमती रामबती भंडारी की अध्यक्षता में तोकापाल में विकास की नई ऊँचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त होगा। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उन्हें उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की आशा करते हैं।”

साथ ही, तोकापाल भाजपा मण्डल के अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं ने इस विजय को तोकापाल क्षेत्र में भाजपा की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया।

हम सबकी ओर से श्रीमती रामबती भंडारी को जनपद पंचायत तोकापाल की अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!