तोकापाल

पत्थलगांव मामले में भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री बघेल का पुतला…

By शुभम तिवारी

तोकापाल,17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में हुए घटना को देखते हुए तोकापाल भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज मुख्यमंत्री का शव यात्रा निकालते हुए पुतला दहन किया, जहाँ पुलिस ने पुतला को जलने नही देने की पूरी कोशिश की,

इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में तस्करों के साथ ही भूमाफिया राज बढ़ते जा रहा है, कांग्रेस सरकार के राज में तस्कर बेख़ौफ़ हो गए है, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है, छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में हुई घटना काफी हृदयविदारक है, इस घटना में मृत लोगो को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा सरकार को देना चाहिए, इन्ही बातों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने तोकापाल ब्लॉक मुख्यालय गांधी चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया, जहां पहले से मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों व बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा खींचतान चलता रहा, वही पुतला के जलने से पहले ही पुलिस ने पानी डाल कर उसपर काबू पाया, इस कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष श्री विनायक गोयल, जिला पंचायत सदस्य रैतु राम बघेल, जिला महामंत्री बाबुल नाग,प्रदेश कार्य समिति सदस्य रितेश दास जोशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, मंडल मंत्री मुन्ना कश्यप, दीनदयाल मौर्य, अनत राम कश्यप, मेघराज ठाकुर, डिकेश नाग, आशीष केवल रमानी महामंत्री त्रिकांत पानीग्राही,रूपेश बघेल बलराम बघेल, विक्रम कश्यप, नवीन ठाकुर, संतोष कश्यप, नागेन्द्र तिवारी, चमरू मण्डावी,शिकेश ठाकुर, सोमेश् ठाकुर, गौरी संकर सुभाष,रूपधर मौर्य, सिव ठाकुर, समङु मण्डावी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!