छत्तीसगढ़तोकापालबस्तर

तोकापाल ब्लॉक के सभी शासकीय विभाग के कर्मचारी,शिक्षक, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर।

By शुभम तिवारी

तोकापाल,7 जुलाई। विकासखण्ड तोकापाल के सभी विभाग के शासकीय कर्मचारी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए। ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा। हड़ताल के चलते तोकापाल ब्लॉक के सभी शासकीय दफ्तरों में काम बंद हो गए तो वहीं स्कूलों में ताला लटक गए। सभी कर्मचारी संगठनों के द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में ज्ञापन सौंपा था। पर मांगों के पूरा नहीं होने पर उन्होंने 7 जुलाई को एक दिवसीय हड़ताल का आवाहन किया था।

जिसके चलते सभी शासकीय विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।शासकीय विभागों के अलावा सभी शिक्षक भी हड़ताल में शामिल हो गए। जिसके चलते दफ्तरों में तो काम प्रभावित हुआ, साथ ही स्कूलों में भी ताले लटक गए। 5 सूत्रीय मांग जिसमें गृह भाड़ा भत्ता छठे वेतनमान की बजाय सातवें वेतनमान के आधार पर सुरक्षित किया जाए।राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाए।

प्रदेश के कर्मचारियों के विभिन्न मांगों को लेकर गठित पिंगुआ कमेटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगति हेतु गठित समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन हेतु चार स्तरीय वेतनमान, संविदा व अनियमित कर्मियों को नियमित किया जाए।पुरानी पेंशन का लाभ देने हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की जावे एवं पूर्ण पेंशन का लाभ अहर्ता दाई सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष किया जावे।सभी संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!