सुकमा

कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण.

सुकमा, 09 जुलाई । कलेक्टर श्री हरिस. एस ने मुरतोण्डा में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, कृषक प्रशिक्षण, मशरूम यूनिट, फिश हेचरी, पोल्ट्री यूनिट, वर्मीकम्पोस्ट यूनिट एवं बीटी सड़क निर्माण आदि का अवलोकन किया।

उन्होंने यहां लगाये जा रहे विभिन्न फसलों के संबंध में कृषि वैज्ञानिक श्री राजेन्द्र कश्यप से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उद्यानिकी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की बात कही। कलेक्टर ने किसानों को कोदो कुटकी, रागी, केला, पपीता जैसे फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा।

उन्होंने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मछली पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!