सुकमा

सुकमा में माओवादी संगठन को लगा बड़ा झटका, 04 नक्सलियो ने किया सरेंडर.

सुकमा,13 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के अति संवेदनशील सुकमा जिले में 204 कोबरा, 151 बटा0 सीआरपीएफ़ तथा जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली। नक्सल जीवन शैली से त्रस्त होकर व नक्सलियो की खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर नक्सलवाद को छोडने का फैसला कर तथा छत्तीसगढ़ शासन के “पुना नर्कोम अभियान” (नयी सुबह नयी शुरुआत) से प्रभावित होकर मुख्य धारा में जुड़ने के उद्देश्य से 04 नक्सलियो द्वारा दिनांक 12.04.2022 को सुकमा पुलिस के समक्ष आत्म-समर्पण किया गया।

सभी नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। ये सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने संबंधी विभिन्न नक्सली घटनाओ में शामिल थे। इन 04 नक्सलियो के समर्पण से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। राजीव कुमार ठाकुर, उपमहानिरीक्षक परिचालन कोंटा, रातुल दास, कमांडेंट-204 कोबरा, प्रदुमन कुमार सिंह, कमांडेंट-151 बटालियन कि उपस्थति मै छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे “पुना नर्कोम अभियान” के तहत 04 नक्सलियो ने बिना हथियार समर्पण किया। इन नक्सलियो का विवरण इस प्रकार है: 1. कोरसा छोटू s/o कोरसा मंगलू, उम्र-23 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार नंबर- 696209464105, संगठन- सीपीआई सीएनएम 2. कोरसा मोटू 5/o लखमा, माता- हुर्रे, उम्र-22 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार नंबर 520679897686, पार्टी-सीएनएम 3. कोरसा जोगा s/o कोरसा नन्दा, माता- सुककि कोरसा, उम्र-22 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, आधार
नंबर-961090514560 4. कोरसा भीमा @ बुधरू s/o कोरसा आयतू, माता- कोरसा लक्खू, उम्र-25 वर्ष, ग्राम-सिलगेर, जिला-सुकमा, संगठन-सीपीआई, पद-एलओएस बासागुड़ा सदस्य, भर्ती-दिसम्बर-2019 |

उपरोक्त सभी नक्सलियो को आत्म-समर्पण करने मै उप नरीक्षक मनीष कुमार राय 204 कोबरा, जे0 पी0 मीणा, उप कमांडेंट-151 बटा० केरिपुबल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । सभी आत्म-समर्पित नक्सलियो को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर निम्नलिखित अधिकारी भी उपस्थित थे: बिष्णु चरण मुंखिया, द्वितीन कमान अधिकारी-151 बटा० केरिपुबल, जे0 पी0 मीणा, उप कमांडेंट-151 बटा0 केरिपुबल, उप नरीक्षक मनीष कुमार राय 204 कोबरा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!