मुम्बई

जाने-माने गीत निर्देशक बप्पी लहरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘’बप्पी लहरी जी का संगीत सर्वांगीण था,विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था. सभी पीढ़ियों के लोग उनके काम से जुड़ाव महसूस करते हैं,उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा,उनके निधन से दुखी हूं.उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं,ओम शांति.’’

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है, ‘’महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं. उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक सूनापन पैदा हो गया है. बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा.‘’

बप्पी लहरी का निधन मंगलवार रात को हुआ. 69 साल के बप्पी लहरी ने मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार को रात 11 बजे आखिरी सांस ली.

वह लंबे वक्‍त से बीमारी चल रहे थे.

उनके डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया बप्पी लहरी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया और सीने में संक्रमण से पीड़ित थे. वह 29 दिनों तक मुंबई के जूहु स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती रहे. 15 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

बप्पी लहरी ने 1970-80 के दशक की फ़िल्मों में डिस्को थीम वाले कई मशहूर गाने दिए. उन्हें’चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’और’शराबी’जैसी फ़िल्मों में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है. उनका आख़िरी हिंदी गाना साल 2020 की आई फिल्म’बागी 3’के लिए था.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!