जगदलपुर

नही रहे विधायक, हार्ट अटैक से निधन.

राजनांदगांव, 4 नवंबर। खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य, और विधायक देवव्रत सिंह का देर रात हार्टअटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा दी गई सूचना के अनुसार सुबह 3:00 बजे उनका निधन हुआ और आज दोपहर 12:00 बजे खैरागढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देवव्रत सिंह राजनांदगांव से एक बार सांसद भी रहे हैं। वो चौथी बार खैरागढ़ विधानसभा के लिए चुने गए थे। देवव्रत सिंह जनता कांग्रेस से विधायक थे, और पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले थे।

देवव्रत सिंह कुछ समय पहले कोरोना पीड़ित थे लेकिन जल्द ही वे स्वस्थ हो गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द उठा, और उनका निधन हो गया। दीवाली के त्योहार के मौके पर पूरे क्षेत्र में मातम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!