जगदलपुर

शादी से लौट रही बारात वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त… तीन की मौत.

जगदलपुर,7 फरवरी। शादी समारोह से लौट रही बारात वाहन केशलूर के आगे कोयेपाल के पास बीती रात एक पेड़ से टकरा गई, इस घटना में जहां 3 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है, वही आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसके बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है,

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पखनार के चंद्रगिरी निवासी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देउरगाव गए हुए थे, जहां से मैक्स वाहन में सवार होकर सभी लोग वापस घर जा रहे कि रात करीब 2.30 बजे के लगभग वाहन चालक द्वारा रफ्तार पूर्वक चलाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इस घटना में जहां मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई, वही एक नए अस्पताल में दम तोड़ दिया, वही घायलों में संतुराम 20 वर्ष , घनश्याम, रितेश, लूदरु, सुखमन, लोकेश को घायल अवस्था में मेकाज में भर्ती किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!