छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

कांग्रेस के छल को उजागर करने भाजपा किसान मोर्चा लगायेगा जन चौपाल.

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने ली संभागीय बैठक,आगामी रणनीतिक योजना पर हुआ विचार

किसानों की हितैषी नहीं है कांग्रेस – पवन साहू

जगदलपुर,21 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन आज भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू उपस्थित थे। संभाग स्तरीय बैठक में आगामी तीन माह की रणनीतिक कार्ययोजना पर विचार किया गया।

सभी सहकारी समितियों में जन चौपाल लगाने एवं गांव से लेकर खरीदी केन्द्रों तक किसानों से चर्चा करने में किसान मोर्चा जुटेगा।

बस्तर संभाग के सभी सात जिलों से किसान मोर्चा के पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि कांग्रेस कभी भी किसानों की हितैषी नहीं रही हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ छल कर रही है। कांग्रेस सरकार के कुशासन व किसानों से किये झूठे वादों के खेल को मोर्चा के कार्यकर्ता किसान भाईयों को बताने मैदान में उतरे। गाँव की गली से लेकर खरीदी केन्द्रों तक किसानों से चर्चा करें। साथ ही सहकारी समितियों में जन चौपाल लगा कर कांग्रेस के परोसे गये झूठे वादों को उजागर करने के काम में जुट जायें।


भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में किसानों की बेहतरी के लिये नित नई योजनायें क्रियान्वित कर रही है लेकिन राजनीतिक द्वेष पाल कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को मजबूत बनाने की योजनाओं को छत्तीसगढ़ में बाधित कर रही है और भ्रम का जाल भी बुन रही है।

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस की ऐसे कृत्यों को किसानों के बीच लेकर जायें।
बैठक को डा.सुभाऊ कश्यप, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवनारायण पाण्डेय व जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संबोधित किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन पाण्डेय ने आरंभ में अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेश सिंह ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्य समिति सदस्य छबिलेश्वर जोशी ने किया।

भाजपा किसान मोर्चा की संभागीय बैठक में प्रमुख रुप से दिनेश कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह,सुरेश गुप्ता,किरण नरेठी,वेदराम मनोहर, रविश कुमार गुप्ता,चंदन साहू, प्रदीप देवांगन,चंन्द्रशेखर जोशी, अभिलाष तिवारी, सतीश बाजपेई,जीतेन्द्र पाणिग्रही,गीतेश पाण्डेय, मंगलू राम करेठी, संग्राम सिंह राणा,योगेश शुक्ला, सुरेश कश्यप,  अभय दीक्षित, संतोष बाजपेई,  विजय मंडावी,  नारायण साना, खुद राम भास्कर,  रुद्र कुमार ताती, प्रवीण सिंह बेस, स्वप्ना तरफदार, गणेश काले, राजपाल कसेर, लक्ष्मी नाथ पांडे, घासीराम, नंदकुमार सोमा आदि सहित सात जिलों से आये किसान मोर्चा के अध्यक्ष,महामंत्री सहित पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!