सुकमा

यह जीत किसानो के संघर्ष की जीत : राजू साहू

सुकमा,19 नवंबर। कृषि बिल वापस होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी। बस स्टैंड पर फोड़े गए फटाके.

इस दौरान कांग्रेसियो ने किसानों व जनता में मिठाई बाटकर किसानो की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि किसान बिल वापस होना किसानों के संघर्ष की जीत है जो कि ऐतिहासिक है।आखिरकार केन्द्र में बैठी मोदी सरकार को किसानो के सामने पीछे हटना ही पड़ा। यह जीत सिर्फ किसानो की ही नही बल्कि देश के हर एक व्यक्ति की जीत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!