रायपुर

सीएम ने चलाई तुपकी.. स्वीकार किया बस्तर गोंचा महापर्व का न्यौता.

जगदलपुर,17 जून। :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व विधायक लखेश्वर बघेल, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक विक्रम मंडावी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी व
पदाधिकारियों सहित गोंचा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने
मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व 2022 में शामिल होने
का न्योता दिया।

बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने के लिए दिये जाने वाले
आमंत्रण में परंपरानुसार मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व
के श्रीगोंचा व बाहुड़ा गोंचा रथयात्रा पूजा विधान के दौरान
भगवान जगन्नाथ स्वामी को सलामी देने के लिए चलाये
जाने वाले तुपकी व पेंग भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ने भगवान जगन्नाथ को सलामी देते हुए तुपकी चलाकर
आमंत्रण स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर
गोंचा महापर्व के आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर गोंचा महापर्व समिति के अध्यक्ष दीनदयाल
जोशी एवं 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के बालकराम
जोशी, सुदर्शन पानीग्राही, गजेंद्र पानीग्राही, बनमाली
पानीग्राही, विवेक पांडे, चिंतामणि पांडे, ईश्वर पानीग्राही,
देवशंकर पण्डा, श्रीमती आशा आचार्य, श्रीमती सरिता
जोशी, खगेश जोशी सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन
उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!