रायपुर

रमन सिंह तो रमन सिंह हैं…

भाजपा में रमन सिंह के विरोधी नेता लामबंद हो रहे हैं। चर्चा है कि राजनांदगांव के दो सीनियर नेता पिछले दिनों पड़ोसी राज्य के राज्यपाल से मिलने पहुंचे। उन्हें प्रदेश भाजपा संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी देकर रमन सिंह की शिकायत भी की।

राज्यपाल ने उन्हें आश्वस्त किया, और कहा बताते हैं कि जल्द ही प्रदेश भाजपा में बदलाव होगा। रमन सिंह को कुछ और जिम्मेदारी दी जाएगी। यानी वो प्रदेश की राजनीति से दूर रहेंगे। यह सुनकर रमन विरोधियों में खुश होना स्वाभाविक था। मगर उनकी खुशी ज्यादा दिन नहीं रह पाई।

कुछ दिन बाद रमन विरोधी नेताओं को पता चला कि राजस्थान में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की बैठक में सिर्फ रमन सिंह ही आमंत्रित थे। वैसे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पवन साय भी थे, लेकिन पूछपरख सिर्फ रमन सिंह की ही हो रही थी। ऐसे में अब तो उन्हें राज्यपाल की बातों पर ही संदेह होने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!