जगदलपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 85 वॉ एपिसोड प्रधानमंत्री  की मन की बात.

जगदलपुर,30 जनवरी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 85 वॉ एपिसोड मन की बात सुनी। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को मन की बात के बारे मे जानकारी दी। जिसमें कहा गया कि 23 जनवरी से 30 जनवरी तक गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया जाएगा। महात्मा गांधी  की पुण्यतिथि पर बाबू की शिक्षा को याद करने का दिन है नेताजी के डिजिटल प्रतिमा का स्वागत किया गया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनता से आव्हान किया कि नेशनल वर मेमोरियल जरूर जाएं।

जगदलपुर नगर मंडल पर स्थित 15 शक्ति केंद्र जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, पंडित सुंदरलाल शर्मा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रवीण चंद्र भंजदेव, भगत सिंह, विवेकानंद, प्रताप देव, दंतेश्वरी, रमैया, गुरु गोविंद सिंह, अटल बिहारी,मां संतोषी, शांति नगर, शहीद गुंडाधुर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर मन की बात सुनने के लिए कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री  मोदी के मन की बात कार्यक्रम जिले के सभी बूथों पर हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!