जगदलपुर

युवा मोर्चा ने पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया

जगदलपुर,7 जनवरी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पंजाब दौरे पर सुरक्षा में पंजाब कांग्रेस सरकार द्वारा चूक किये जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा(जिला-बस्तर) ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन के बाद भा.ज.यू.मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि एक सौ पैतिश करोड़ देशवासियों के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सुरक्षा में पंजाब कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर कर सुरक्षा में चूक करते हुए प्रधानमंत्री जी की हत्या की साजिश रचना बेहद अशोभनीय व निंदनीय है। इस घटना से देश की जनता के सामने कांग्रेस पार्टी की स्तरहीन मानशिकता उजागर हुई है।

कांग्रेस ने हमेसा से देश में इसी तरह से कृत करते हुए राजनीति की है। लोकतंत्र मे लगातार परास्त हो रही कांग्रेस पार्टी अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या कर देश की सत्ता मे आना चाह रही है।

विश्व मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता अब कांग्रेस पार्टी को रास नही आ रही इसलिए इसतरह की घिनौना हरकत करने को कांग्रेस बाज नही आ रही है। जिसका हिंदुस्तान की जनता कांग्रेस पार्टी को जरूर जवाब देगी। पुतला दहन में आंनद झा, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषण सींग, श्रीश मिश्रा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!