पंजाब

कांग्रेस नेता पीएम की सुरक्षा चूक मामले में अपनी ही पार्टी पर बरसे.

पंजाब कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ ने बुधवार को पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फ़िरोज़पुर में आज रैली थी लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि सुरक्षा में भारी चूक के कारण रैली में प्रधानमंत्री नहीं जा सके. इस मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में वार-पलटवार चल रहे हैं. लेकिन कांग्रेस के कुछ नेता इस मामले में अपनी पार्टी की आलोचना कर रहे हैं.

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ट्वीट कर कहा, ”आज जो कुछ भी हुआ, वो स्वीकार्य नहीं है. यह पंजाबियत के ख़िलाफ़ है. फ़िरोज़पुर में भारत के प्रधानमंत्री एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने वाले थे और इसके लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित होना चाहिए था. लोकतंत्र इसी तरह से काम करता है.”

सुनील जाखड़ का यह रुख़ पार्टी के आधिकारिक बयान से अलग है. पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि प्रधानमंत्री फ़िरोज़पुर में भीड़ नहीं जुटने के कारण रैलीको संबोधित करने नहीं गए.

केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के फ़िरोज़पुर में सुरक्षा चूक के कारण रैली में नहीं जा सके.

गृह मंत्रालय ने कहा है, ”हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से क़रीब 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाइओवर पर पहुँचा तो पता चला कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रखी है. प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक फँसे रहे. यह पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक थी.”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!