Uncategorized

कांग्रेस के जनजागरण अभियान पद यात्रा का चौथा दिन पूर्ण.

जगदलपुर,18 नवंबर। प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार,शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा के मार्गदर्शन पर उत्तर ब्लॉक प्रभारी सुशिल मौर्य व शहर कॉंग्रेस कमेटी के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं दक्षिण ब्लॉक प्रभारी व निगम अध्यक्ष कविता साहू के नेतृत्व में जनजागरण अभियान का चौथा दिन आज सम्पन्न हुआ…

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती हुई बेतहाशा मंहगाई के खिलाफ व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पँहुचाने आज शहर के.शहीद गुंडाधुर वार्ड,सुंदरलाल शर्मा वार्ड,अब्दुल कलाम वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में जनजागरण अभियान चलाया गया.

इस जनजागरण अभियान में उत्तर ब्लॉक प्रभारी सुशिल मौर्य व शहर कॉंग्रेस कमेटी के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी एवं दक्षिण ब्लॉक प्रभारी व निगम अध्यक्ष कविता साहू के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पार्षदगण सहित वार्ड में भ्रमण कर मोदी सरकार की बेतहाशा महंगाई के बारे में वार्डवासियों को जानकारी दी गई औऱ इस जनजागरण अभियान के साथ साथ सदस्यता अभियान भी जारी रखा गया।इस अभियान को सफल बनाने हेतु जगदलपुर नगर निगम महापौर सफिरा साहू भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई…

इस जनजागरण अभियान में उत्तर ब्लॉक प्रभारी सुशिल मौर्य ने लोगों से चर्चा भी किया, उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई अब चरम सिमा पर है। केंद्र सरकार हर मामले में नाकाम साबित हो रही है। साथ ही श्री मौर्य ने वार्डवासियों को भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।

दक्षिण ब्लॉक प्रभारी व निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के बीते सात साल के कार्यकाल में आमजनता,रोजी मजदूरी करने वाले कामकाजी महिलाएं,छोटे फुटकर व्यवसायी,प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले,रिक्शा चालक लगबग सभी इस बढ़ती हुई मंहगाई से त्रस्त है,व्यापार-व्यवसाय बंद हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री के जुमलों की तरह मंहगाई भी रोज बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के साथ साथ अब रसोई गैस के दाम एक हजार रुपए से ज्यादा हो गया है। इस कारण गृहणियां परेशान हो गई हैं,उनकी रसोई का बजट बिगड़ गया है।मगर केंद्र में बैठी मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों को ही फायदा पंहुचाने वाली सरकार है…

इस जनजागरण अभियान में मुख्य रूप से सभी वार्ड के पार्षदगण,कार्यकर्ता,वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा,पार्षद बी.ललिता राव,सुखराम नाग,पंचराज सिंह,महेश द्विवेदी,फैसल नवी,संदीप दास,वार्ड वासी,पुराण छलकी,राजीव चालकी,ईश्वर दनसेवाल,तेज सिंह बघेल,जय सिंह नाग,गुनु सोनी,छोटू संजय बघेल,लखन नेताम,लछु नेताम,दीप्ति जैन अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!