जगदलपुर

कलेक्ट्रेट घेराव को ले कर बनी रणनीति, पूर्व विधायक बाफना सहित अन्य सदस्यों ने वार्डवार तय किया रूपरेखा

जगदलपुर,15 मई। छत्तीसगढ़ मे धरना, प्रदर्शन,आंदोलन को रोकने वाले सर्कुलर के खिलाफ बस्तर जिला भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए जगदलपुर में 16 मई को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा एवं हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

रविवार को प्रतापदेव वार्ड में जगदलपुर में शक्तिकेन्द्र के तहत वार्ड की बैठक आहूत की गई। जिसमें कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना एवं जेल भरो आंदोलन के विषय पर चर्चा की गई।


पूर्व विधायक बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के तानाशाह कानून के खिलाफ भाजपा द्वारा सोमवार को जेल भरो आंदोलन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।


इसी तारतम्य में आज प्रतापदेव शक्तिकेन्द्र के तहत 4 वार्डो की समीक्षा की गई , साथ ही रूपरेखा तय कर हजारो की संख्या में वार्डवासियों को निकालने का लक्ष्य रखा गया।
इस दौरान जगदलपुर पूर्व विधायक संतोष बाफना, संतोष त्रिपाठी, राकेश तिवारी,लाले किशोर महावर,आनंद झा, आशु आचार्य,मयंक नथानी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!