जगदलपुर

आखिर क्यो पहुंचें मंत्री सिंहदेव थाने आप भी जानिए

जगदलपुर,5 मई। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। इस दौरान आज उन्होंने जगदलपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से लिए गए ट्वीट पर सिंहदेव ने आपत्ति जताई है।

जगदलपुर पुलिस थाने में निरीक्षक एमन साहू के समक्ष प्रस्तुत होकर उन्होंने उक्त रिपोर्ट दर्ज कराई। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!