पंजाब

पीएम की सुरक्षा में वहाँ चूक हुई, जहाँ से 10 किलोमीर दूर पाकिस्तान है: अमरिंदर सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के फ़िरोज़पुर में रैली करने वाले थे लेकिन गृह मंत्रालय का कहना है कि सुरक्षा में चूक के कारण और पंजाब की कांग्रेस सरकार के असहयोग के चलते पीएम रैली में नहीं जा सके.

इस रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पहुँचे थे. पीएम मोदी के नहीं पहुँचने की स्थिति में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ही रैली को संबोधित किया.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ”यह पंजाब की क़ानून-व्यवस्था की पूरी तरह से नाकामी है. ख़ासकर मुख्यमंत्री और पंजाब के गृह मंत्री की नाकामी है. जब आप देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षित रास्ता नहीं दे सकते हैं, वो भी वहां, जहाँ से महज़ 10 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान की सीमा लगती है. सत्ता में बने रहने का आपका कोई अधिकार नहीं है.आपको सत्ता छोड़ देनी चाहिए.”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!