जगदलपुर

गुरुगोविन्द सिंह शक्ति केंद्र के 06 पोलिंग के हर बूथ मे 25 कार्यकर्त्ता की हुई पहचान.

जगदलपुर,16 जनवरी। गुरु गोविंद सिंह वार्ड शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले 06 पोलिंग बूथ जिसमें महाराणा प्रताप,छत्रपति शिवाजी एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड आते हैं। हर बूथ मे 25 कार्यकर्ताओं की सूची का सत्यापन का काम रविवार को किया गया जिसमें सरल पोर्टल के माध्यम से हर एक कार्यकर्ता की एंट्री भी की जाएगी। जिससे राष्ट्रीय स्तर पर भी किसी भी कार्यकर्ता के संबंध में एक क्लिक पर सभी जानकारी उपलब्ध हो सके।जिससे अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ उनके परिवार के रुझान को भी परखा जाएगा।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा सरल पोर्टल में कार्यकर्ताओं के संबंध में बारीक जानकारी जुटाने का उद्देश्य हर कार्यकर्ता का ध्यान रखना है नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवाओं को विचारधारा से जोड़ने के लिए है,सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने के उद्देश्य से यह जानकारी ली जा रही है।


इस बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुधा मिश्रा,मिडिया प्रभारी रोशन झा,संजय चंद्राकर,दिलीप मित्रा, बिजली बैध, गायत्री कश्यप, दयामानी बघेल, श्याम सुन्दर बघेल सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!