जगदलपुर

10 लाख से अधिक की अवैध वसूली गबन को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए..युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री को दिखाया काला झंडा.

जगदलपुर, 25जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान काला झंडा दिखाया है, झंडा दिखाने के दौरान सभी युवा मोर्चा के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी सदस्यों को बोधघाट थाना लाया गया है।


मामला जगदलपुर शहर के संजय गाँधी वार्ड का था जहाँ की जनता के द्वारा कांग्रेस की पार्षद कोमल सेना के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 47 लोगो से लगभग 10 लाख से अधिक अवैध वसूली गबन का आरोप लगाया गया है, जिसको ले कर भाजपा द्वारा लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

अब तक एफआईआर दर्ज ना होने के कारण युवा मोर्चा ने आज जगदलपुर शहर के चाँदनी चोक इलाके से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया है।


इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, महामंत्री बसंत कश्यप , आनंद झा, सूर्यभूषन सिंह, शिरीष मिश्रा, आलेख तिवारी थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!