जगदलपुर

जवानों का शव पहुँचा मेकाज, पीएम के बाद भेजा जाएगा गृहग्राम.

जगदलपुर,8 नवंबर। सुकमा जिला क्षेत्र के लिगलपल्ली थाना मरईगुड़ा में आज सुबह सीआरपीएफ 50 बटालियन के जवान द्वारा अपने 7 साथियों के ऊपर गोलीबारी कर दिया, जहा मौके पर ही 4 जवानों की मौत हो गई, वही 3 गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद घायल जवानों को जहा बेहतर उपचार के लिए भद्राचलम भेजा गया, वही 4 जवानों के शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया, जहा पीएम के बाद रात को ही शहीद जवानों के शव को गृहग्राम भेजने की बात कही जा रही है,

बताया जा रहा है कि सुकमा में CRPF कैम्प में जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, CRPF जवान ने अपने ही 7 साथियों को गोलियों से भून दिया है। इस घटना में 4 जवान की मौत हो गयी है, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। घटना मारियागुडम लिंगमपल्ली बेस कैम्प की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि IG सुन्दरराज पी ने की, अधिकारियों ने यह भी बताया कि CRPF जवान रितेश रंजन ने आज सुबह करीब 3.15 बजे अपने 7 जवान साथियों पर फायरिंग की। इस घटना में मौके पर ही 3 जवानों की मौत हो गयी, जबकि 4 जवान घायल हो गए।

जवानों को तत्काल भद्राचलम अस्पताल लाया गया, जहां 1 जवान को मृत घोषित कर दिया गया। मृत जवानों में कॉन्स्टेबल धनजी, कांस्टेबल राजीब मंडल, कांस्टेबल राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गयी है, IG सुंदरराज पी ने बताया कि एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाई है, इस घटना में 4 जवान की मौत हुई है, 3 जवान घायल है, गोली चलाने वाले जवान को पकड़ लिया गया है, घटना में शहीद जवानों के शव को पीएम के लिए मेकाज देर शाम लाया गया, जहा पीएम के बाद शव को घर भेजा जाएगा,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!