ओडिसाभुवनेश्वर

बड़ी ख़बर : स्वास्थ्य मंत्री को हमलावरों ने मारी गोली हालत गंभीर.

भुवनेश्वर,29 जनवरी। ओडिशा में रविवार को बड़ी घटना हुई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मारी गई है। घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हुई। स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे। एक शख्स ने उन्हें गोली मारी और भाग निकला। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंत्री के सीने में दो गोलियां लगी हैं, जिसके लगते उनकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस अभी तक पुष्टि नहीं कर पाई है कि हत्यारा एक पुलिस अधिकारी था या नहीं। घटना ने पूरे राज्य में सनसनी मचा दी है।

कार से उतरते ही मारी गोली

बताया जा रहा है कि मंत्री को उस समय करीब से गोली मारी गई जब वह ब्रजराजनगर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले पास में पुलिस की वर्दी में खड़े शख्स ने उन्हें गोली मारनी शुरू कर दी।

Back to top button
error: Content is protected !!