दोरनापाल

दोरनापाल डूबा अंधेरे में विकास कार्य हुवा ठप – धर्मेंद्र मोनू सिंह भदौरिया.

दोरनापाल,15 सितम्बर। नगर पंचायत दोरनापाल के विभिन्न वार्डो में शाम होते ही अंधेरा छाने लगता है। जिससे वार्ड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्ड क़े खम्बो में लाईट तो लगी हैं जो कि सिर्फ सो पीस बन कर रह गई हैं। ये आरोप नगर पंचायत क़े नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड 2 क़े पार्षद धर्मेंद्र मोनू सिंह भदौरिया ने लगाया हैं। उन्होंने कहा हैं की घटिया क्वालिटी की लाईट लगी हुई हैं जो हर समय फ्यूज ही रहती हैं।

इन फ्यूज लाईट की तरह नगर पंचायत दोरनापाल की व्यवस्था भी फ्यूज हो चुकी। निर्माण कार्य तो चौपट पड़ा ही हैं। मुलभुत सुविधा भी पूरी तरह ठप पड़ चूका हैं। लाइट की व्यवस्था क़े लिए कई बार उच्च अधिकारी से शिकायत करने क़े बाद भी व्यवस्था ठीक नही हो पाई हैं। कई जगहों पर लाईट की आवश्यकता हैं पर घटिया क्वालिटी की लाईट लगने क़े कारण कुछ दिन में ही लाईट फ्यूज हो जाता हैं। कई बार वायर का बहाना बना कर लाईट नही लगाया जाता। स्ट्रीट लाईट का भी कार्य कई दिनों से ठंडे बस्ते पर हैं। भाजपा शासन काल में हर जगह खम्बो पर लाईट लगा रहता था सभी ओर उजाला था पर जबसे कांग्रेस की सरकार आई हैं नगर में अंधेरा छाया रहता हैं।

नगर में भाजपा क़े आठ पार्षद हैं जिनके साथ भेद भाव किया जाता हैं भाजपा पार्षदों की बात नहीं सुना जाता जबकि हर कार्य क़े लिए भाजपा क़े पार्षद जनता क़े बिच हमेशा सक्रिय रहते हैं। पर फंड व व्यवस्था के अभाव में नगर क़े लोगो का कार्य नही हो रहा हैं।नदी रोड में पेट्रोल पम्प पर जाने वाली सडक भी पूरी तरह जर्ज़र हो चुकी हैं।यही हाल रहा तो जल्द ही नगर की जनता नगर पंचायत क़े खिलाफ सड़क पर उतरेगी। हम नगर पंचायत क़े अधिकारी से मांग करते हैं की जल्द से जल्द विभिन्न समस्याओ का निराकरण करें नही तो नगर पंचायत क़े खिलाफ आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!