जगदलपुर

12 सुत्रीय मांगों को लेकर वन विभाग का अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु.

जगदलपुर,21 मार्च। बारह सूत्रीय मांगो को लेक छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है।

बस्तर संभाग में 1200 कर्मचारियों ने आज से वन विभाग में होने वाले सभी कामो को बंद कर दिया है.पूरा जंगल अब भगवान भरोसे छोड़ दीया गयाहै।

आज समस्त वन कर्मचारियों ने अपने कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगो को पूरा नही करता तब तक वे विभागीय कार्य को नही करेंगे। वही बस्तर जिले के वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन से लगातार माँगो को लेकर पत्राचार किया जाता रहा है और समय समय पर धरना भी दिया गया लेकिन शासन ने उनकी वाजिब माँगो को पूरा नही किया, ऐसे में अब छत्तीसगढ़ सहित बस्तर सँभाग के सभी वन कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को मजबूर है।

अब जंगल की रक्षा उनके हांथो में नही है.. अब वे आरपार की लड़ाई की मुड़ में आ गए है… इधर वन कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के मामले पर वन विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!