सुकमा

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों का बडी संख्या में भाजपा प्रवेश.

सुकमा/केरलापल,3 अक्टूबर। भाजपा जिलाध्यक्ष हूंगाराम जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हुए है। ताकि चुनाव के पहले ही एक ऐसी टीम का निर्माण हो सके, जिसका हर सदस्य पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बनकर उभरे जिसका फायदा आगामी चुनाव में भाजपा को हो सके।

जिलाध्यक्ष के साथ नए सदस्य

आज जिले के पाँच पंचायतों (राबड़ीगुड़ा , पोंगाभेजजी, कोमतीगुड़ा , केरलापाल , बड़ेचट्टी) के 50 से अधिक युवाओं ने व केंद्र सरकार की योजनाओं तथा जिलाध्यक्ष हूँगाराम से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत केरलापाल के स्थानीय युवाओं के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष सुकमा हूंगाराम मरकाम की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

सभा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष

यह पहली दफा नहीं है, जब इतनी बडी संख्या में कांग्रेसी युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामा हो, इससे पहले भी कई मौके देखने को मिले जब कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष हूँगाराम के नेतृत्व में भाजपा का हाथ थामा।

जिलाध्यक्ष हूँगाराम ने बताया कि कांग्रेस की सरकार को प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नही रह गया है। कांग्रेसियो में चल रही आपसी लड़ाई के कारण जनता परेशान हो चुकी। सारे विधायक प्रदेश छोड़ दिल्ली में पैर जमाए हुए है. अगर इन्हे अपने क्षेत्र की जनता की थोड़ी भी परवाह होती तो आपसी लडाई छोड़ प्रदेश के विकास पर ध्यान देते। यही वजह है कि अब जिले के युवाओ का भरोसा कांग्रेस पर नहीं रहा, जिस वजह से बडी संख्या में युवा भाजपा की सदस्यता ले रहे है। और आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई और कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता लेंगे।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे…

भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र सिंह भदौरिया, भाजपा उपाध्यक्ष आयताराम मंडावी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ऋषभ गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मडकम भीमा , भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजकुमार कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक धनीराम यादव, रामलाल गुप्ता, रोशन यादव, अरुण मौर्य, तपन सरकार ,पवन नाग शेख आसिफ सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!