बीजापुर

नक्सलियो ने की पूर्व सरपंच की हत्या… सड़क पर फेंका.

जगदलपुर, 23 दिसंबर। नक्सलियों ने 3 दिन पहले अगवा किये गए पूर्व सरपंच की हत्या करने के बाद शव को सडक़ पर फेंकते हुए उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप भी लगाया है।

पुलिस ने बताया कि बीती रात तेलंगाना के मुलुगु जिले के बोर्राबोंडा गांव के पूर्व सरपंच पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक का शव उसूर विकासखंड के सीमाई गांव कोटपल्ली में फेंक दिया है।

जानकारी के अनुसार शव के पास कथित नक्सलियों के वेंकटापुराम वजेदु एरिया कमेटी का पर्चा भी छोड़ा गया है, जिसमें मृतक को पुलिस के लिए 2019 से मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है।


मृतक पूर्व सरपंच कुरसम रमेश तेलंगाना के मुलुगु जिले के वेंकटापुरम मंडल के बर्रेबोंडा गांव का निवासी था। जिसे नक्सलियों ने तीन दिन पहले ही अगवा कर अपने साथ ले गए थे।


बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सलियों द्वारा हत्या कर शव फेंके की जानकारी मिली थी। तेलंगाना सीमाई इलाका होने के कारण वेंकटापुराम शव ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!